खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के वी-मार्ट के पास खरीदारी कर लौट रहे युवक आदर्श त्रिपाठी से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद तीन युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के वाहन को सीज कर जांच शुरू कर दी है।