रौन: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में जल भराव और दलदल के बने हालात लोग हो रहे परेशान,प्रशासन नही दे रहा ध्यान
Ron, Bhind | Aug 23, 2026 भिण्ड। जिले की रोन नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 में जलभराव और दलदल की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लंबे समय से पानी और कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ