बहराइच: रेहुआ मंसूर इलाके में बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ठोकर, पत्नी की हुई मौत और पति हुआ घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर इलाके में बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।