बहराइच: मोगलहा के पास से टैंकर से 340.50 क्विंटल अवैध शीरा बरामद, चार लोगों पर दर्ज हुआ केस, लखीमपुर से बलिया ले जा रहा था शीरा
आबकारी महकमे की एक बड़ी मुहिम में लखीमपुर जिले से टेंकर में भरा 340.50 कुंतल शीरा बरामद किया गया है। यह शीरा गाजीपुर व बलिया में डिलीवरी होना था। चालक से 51 हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद किया गया है। आबकारी निरीक्षक डा. समता सरोज, अपनी टीम के साथ रमपुरवा चौराहे की ओर से आ रहे थे। मोगलहा के पास एक टैंकर को रोका। जिसमें 340.50 क्विंटल शीरा बरामद हुआ। जाच जारी।