बहराइच: गोकुल चौराहे के पास कार सवार के पास से मिला तमंचा और कारतूस
कोतवाली नगर पुलिस ने जांच के दौरान कार से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वही वाहन और अवैध तमंचा को सीज कर दिया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम गोकुल चौराहा के निकट रात्रि गश्त कर रही थी। पुलिस टीम के उप निरीक्षक अजेश कुमार, टीम ने जांच के दौरान स्विफ्ट कार रोकी। जांच के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।