बहराइच: बहराइच डिपो के 12 संविदा चालकों से की जाएगी रिकवरी
बहराइच डिपो के 12 संविदा चालकों ने निर्धारित मात्रा से अधिक डीजल की खपत कर दी। जांच और कार्यशाला प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर सभी से अधिक डीजल खर्च की रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। इसकी नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। ऐसे में इन सभी संविदा चालकों से अधिक डीजल खपत की 13890 रुपये की वसूली की जाएगी। इसकी नोटिस परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई है।