पिंडवाड़ा: सिरोही के अम्बे माता तालाब में दो मगरमच्छ देखे गए, ग्रामीण सतर्क
सिरोही के नयासानवाड़ा कस्बे में अम्बे माता तालाब के किनारे दो मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी है। पहले भी पंचायत परिसर में एक मगरमच्छ देखा गया था। स्थानीय लोग आवाजाही में सावधानी बरत रहे हैं।