पटना ग्रामीण: कौटिल्य नगर स्थित रालोजपा कार्यालय में बैठक का किया गया आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हुए शामिल
कौटिल्य नगर स्थित रालोजपा कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और सांसद प्रिंस राज भी शामिल हुए। बैठक को लेकर एक तरफ जहां सांसद प्रिंस राज ने जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गठबंधन को लेकर भी क्लियर कर दिया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेंगे या फिर गठबंधन के साथ जाएंगे।