श्योपुर: नपा कर्मचारियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आयोजन
श्योपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज बुधवार को दोपहर 3 बजे नगरपालिका परिषद श्योपुर द्वारा नशामुक्त श्योपुर बनाने के लिए अपने योगदान और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शपथ ली गई।