श्योपुर: सहकारिता कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, लम्बित मांगों को जल्द पूरा करने के लिए सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। मप्र सहकारिता कर्मचारी समिति महासंघ ने आज बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन करते हुए अपनी लम्बित मांगो के जल्द पूर्ण कराये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा है। इसके अलावा सहायक आयुक्त सहकारिता, खाद्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को भी ज्ञापन की प्रति सौंपी गई है।