श्योपुर: शहर में कृष्णा पैलेस के सामने सूने घर से 20 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी की चोरी, शिकायत दर्ज
श्योपुर। शहर में विकास नगर कृष्णा पैलेस के सामने स्थित एक घर में चोरो ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात्रि 2 बजे धावा बोलते हुए सूने घर में ताला तोड़कर करीब 20 ग्राम सोने के जेवरात समेत 400 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है, जिसमें पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।