श्योपुर: सीप नदी में डूबी बालिका का शव मिला, रेस्क्यू टीम ने निकाला, मर्ग कायम
श्योपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 दूर स्थित ग्राम सौंईकलां में स्थित सीप नदी में मंगलवार को दोपहर 12 बजे नहाने गई तीन बालिकाओं में से दो सकुशल बाहर निकालने के बाद तीसरी बालिका की डेडबाॅडी देर शाम 6.30 बजे सीप नदी से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आॅपरेशन के 6 घंटे बाद निकाल ली है। बालिका का बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया.