हरसूद: नगर परिषद छनेरा नया हरसूद ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने करवाई नपती
Harsud, Khandwa | Sep 29, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा बाजार क्षेत्र छनेरा के व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे। जिसके बाद व्यापारियों ने सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम आरसी खतेडिया के पास पहुंचकर पक्की नाली के बाहर का अतिक्रमण दो दिनों में हटाने की बात कही थी। इसके पश्चात सीएमओ एन सिंह के मार्गदर्शन में नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा मेन रोड से नाली तक की नपती की।