जमुई: खैरमा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने ओवरटेक के दौरान पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, ऑटो सवार दो भाई हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 खैरमा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने ओवरटेक के दौरान पीछे से ट्रक में ठोकर मार दी, जिसमें ऑटो सवार दो भाई गोपाल दास और सौदागर दास घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोपाल दास को डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।