धार: सचिव पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए जेतपुरा के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की शिकायत, सीईओ ने कही जांच की बात
Dhar, Dhar | Oct 22, 2024 ग्राम जेतपुरा के ग्रामीण पहुंचे जिला पंचायत जनसुनवाई में सचिव को हटाने की मांग लेकर दिया आवेदन।धार में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी जिला पंचायत में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें धार जनपद की जेतपुरा पंचायत के लोग लगातार अपनी मांगों को लेकर आज फिर एक बार जनसुनवाई पहुंचे।