आरा: सुंदरा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने गए किशोर को गोली मारकर किया जख्मी, एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jun 29, 2024 भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में शुक्रवार देर शाम हथियारबंद बदमाश ने शौच करने गए किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली दाहिने पैर में घुटने के पास लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।