आरा: महाराजा कॉलेज के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jun 28, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा कॉलेज के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके साथ रहे दोस्त द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव निवासी नंदजी पाल का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है।