मोठ: बावई रोड पर जुए की महफिल पर पुलिस ने किया छापा, 7 गिरफ्तार और हजारों की नकदी बरामद
Moth, Jhansi | Apr 29, 2026 झांसी के पूंछ थाना पुलिस ने मंगलवार की रात बावई रोड पर नहर किनारे छापेमारी कर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल ₹11,500 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपी ग्राम बावई के निवासी हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।