हुज़ूर: BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कटनी की घटना को लेकर कांग्रेस के खिलाफ बयान, कहा- कांग्रेस हर मुद्दों पर राजनीति करती है
Huzur, Bhopal | Aug 29, 2024 भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कटनी की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि -बड़े शर्म की बात है कि कांग्रेस हर मुद्दों पर राजनीति करती है| इसको भी जातिगत आधार पर राजनीति करने जा रही है| वह जो दीपक वंशकार है जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है, जो निगरानी सुदा बदमाश है उसकी जाति के आधार पर राजनीति करने जा रही है| जीतू पटवारी उसके घर जाने की बात कर रहे हैं|