हुज़ूर: रातीबड़ पुलिस ने 5 नकबजनों को गिरफ्तार कर ₹47 लाख का माल किया जब्त, आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम
Huzur, Bhopal | Aug 29, 2024 भोपाल की रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार नकबजनों में टीटी नगर क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स के घर चोरी करने वाले दोनों आरोपी भी शामिल हैं| भोपाल में आरोपियों ने आधा दर्जन से ज्यादा चोरी नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया था|