हुज़ूर: भोपाल में 30 अगस्त को बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव
Huzur, Bhopal | Aug 29, 2024 भोपाल में 30 अगस्त को बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी| यूवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि- क्या हुआ तेरा वादा कार्यक्रम के तहत साढ़े चार लाख से ज्यादा पत्र आए है| इन पोस्ट कार्ड को बोरियों में भर कर कल यानी 30अगस्त मुख्यमंत्री को देने के लिए सभी युवा जाएंगे|