हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Aug 29, 2024 भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में शराब की लत के चलते एक युवक ने घर के बर्तन और टीवी बेच दी। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर वापस लौटी पत्नी ने टीवी और बर्तन गायब मिलने पर जब पति से बात की, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी से झगड़े के करीब 30 मिनट बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर गौतम नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।