देवबंद: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के देवबंद कस्बे के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर साहिल को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है और नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी साहिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था।