रायसेन: रायसेन में कृषि महोत्सव के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, सागर रोड से आने वाले वाहन कन्या शाला में पार्क होंगे
Raisen, Raisen | Apr 10, 2026 रायसेन के दशहरा मैदान में 11 अप्रैल से कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों और आगंतुकों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जाम से बचने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।