गोरखपुर: देशी शराब की दुकान पर युवक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल डुमरी नंबर दो में बंगला देशी शराब की दुकान पर मंगलवार को दबंगई का मामला सामने आया। यहां आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक की पहचान अखिलेश चौहान पुत्र ओमप्रकाश के रूप