मढ़ौरा: मढ़ौरा में अवैध ऑर्केस्ट्रा पर प्रशासन की कार्रवाई, छह लोग मुक्त कराए गए
Marhaura, Saran | May 12, 2026 मढ़ौरा में प्रशासन ने अवैध आर्केस्ट्रा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छः नाबालिक को मुक्त कराया जबकि प्रशासन के इस छापामारी से आर्केस्ट्रा संचालको में हड़कंप का माहौल है। मंगलवार की दोपहर तीन बजे छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे रेस्क्यू फाउंडेशन के जांच अधिकारी अक्षय पाण्डेय ने बताया कि मानवाधिकार आयोग. के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है।