धोरैया: बारकोप डेरू गांव के भूमिहीन लोगों ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर धोरैया अंचल कार्यालय में जताया क्षोभ
Dhuraiya, Banka | Jun 12, 2025 बारकोप डेरू गांव के दर्जनों भूमिहीन लोगों ने गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अंचल कार्यालय पहुंच अंचल कार्यालय से अतिक्रमण हटाने को लेकर मिले नोटिस को लेकर क्षोभ जताया. इसको लेकर ग्रामीण कमलेश्वरी रविदास, तेतर रविदास, परमानंद रविदास, प्रमोद रविदास, गौरी देवी सहित अन्य ने अंचल कार्यालय पहुंच प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर सीओ को आवेदन दिया.