धोरैया: धनकुंड पुलिस ने छेड़खानी के नामजद अभियुक्त को फुलवरिया गांव से किया गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Jun 11, 2025 धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से छेड़खानी मामले के नामजद अभियुक्त मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दिन के करीब 10 बजे जानकारी देते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित के विरुद्ध धनकुंड थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज है. जिसके आलोक में पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.