धोरैया: उच्च विद्यालय बिशनपुर के पास बगीचे में आम के पेड़ से गिरकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम
Dhuraiya, Banka | Jun 11, 2025 थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मो अब्दुल गनी के 26 वर्षीय शिक्षक पुत्र मोहम्मद रेहान का आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर मौत हो गई. वह बुधवार को दिन के करीब 10 बजे उच्च विद्यालय बिशनपुर के समीप अपने बगीचे में आम तोड़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया. मायागंज भागलपुर इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.