धोरैया: धनकुंड पुलिस ने बबुरा नहर के पास से नशे में धुत तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Jun 10, 2025 धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के बबुरा नहर के पास से शराब के नशे में धूत तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि इनमें झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र के गोड़गामा गांव का राजीव कुमार, अमरपुर थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव का रूपेश कुमार तथा रजौन थाना क्षेत्र के सुजाल कुरामा गांव का सुमन कुमार शामिल है.