इस्लामनगर अलीगंज: SKS स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन बुधवार को 6 बजे तक विभिन्न खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी, ताइक्वांडो, खो-खो, क्रिकेट और एथलेटिक्स में अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। अंडर-14 बालिका कबड्डी में +2 एसएस गर्ल्स हाई स्कूल विजेता और +2 नमन विद्या मंदिर अलीगंज उपविजेता रहा।