भितरवार: नगर परिषद अध्यक्ष ने पीआईसी सदस्यों के साथ निज निवास पर ली कर्मचारियों की बैठक, दिए निर्देश
15 दिवस के अंदर नगर भितरवार के सभी नाले नालियों की हो जाना चाहिए सफाई। पानी स्वच्छता लाइट निर्माण को लेकर भी सख्त दिखे अध्यक्ष। अस्वस्थ होने के बाद भी अध्यक्ष को है नगर की जनता की चिंता। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने पीआईसी सदस्यों के साथ निवास पर ली अधिकारी कर्मचारियों की बैठक। दिए सख्त दिशा निर्देश। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।