हरिद्वार: DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने रानीपुर मोड़ पर डकैती कांड को बताया बड़ी चूक, जल्द गिरफ्तारी का किया दावा
DGP अभिनव कुमार ने रानीपुर मोड़ पर ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती की घटना को पुलिस की बड़ी चूक माना है। रविवार दिनदहाड़े हरिद्वार के व्यस्ततम इलाके रानीपुर मोड़ स्थित ज्वेलर्स शोरूम में हुई 5 करोड़ की डकैती के मामले में लगातार हो रही पुलिस की किरकिरी के बीच मंगलवार रात DGP घटनास्थल पर भी पहुंचे और शोरूम मलिक से वार्ता कर तमाम तथ्य जुटाए।