हरिद्वार: अवधूत मंडल के पास महिला के गले से चैन छीनने के बाद पीछा करने वाले पर फायर झोंकता बदमाश का CCTV हुआ वायरल
बुधवार सुबह अवधूत मंडल के पास महिला के गले से चैन छीनने के बाद भाग रहे चैन स्नैचर का पीछा करने वाले व्यक्ति पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पीछा कर रहा व्यक्ति बाल बाल बच गया। घटना का CCTV जमकर वायरल हो रहा है। बिना नंबर प्लेट की बाईक से फरार हो चुके चैन स्नैचर की जहां पुलिस तलाश कर रही है, वहीं पीछा करने वाले व्यक्ति के साहस की सभी सराहना कर रहे।