चित्तौड़गढ़: NHAI ने पुलिस विभाग की मौजूदगी में देवरी और होड़ा चौराहा से करीब 25 अतिक्रमण हटाए, एसपी ने कहा- आगे भी अभियान जारी रहेगा
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार जिला पुलिस ने NHAI सहित संबंधित विभाग के सहयोग से उदयपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अभियान के अंतर्गत देवरी और होड़ा चौराहा सहित आसपास रोड किनारे से करीब 25 अतिक्रमण हटाए गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.