आगरा: साहित्य कुंज में रिटायर महिला प्रिंसिपल को डिजिटल तरीके से ठगकर साइबर शातिरों ने 2 लाख रुपये किए हड़प
थाना लोहा मंडी के साहित्य कुंज में एक रिटायर महिला प्रिंसिपल को साइबर शातिरों ने अपना निशाना बना लिया, जिसमें रिटायर्ड प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 2 लाख रूपये ठग लिए, शातिरों ने महिला प्रिंसिपल से कहा कि आपका पार्सल पकड़ा गया है जिसमें ड्रग्स है, जिससे महिला प्रिंसिपल घबरा गईं, और 2 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए, अब थाना साइबर सेल पर शिकायत की है।