लड़की चीखती रही.. भगवान बचा लो, मर जाऊंगी फिर भी दिल नहीं पसीजा!
लखनऊ गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 4 के पास आज सुबह घटी घटना ने सभी को चौंका दिया... हिट एंड रन के मामले में कार सवार लड़के ने लड़की को पहले टक्कर मारी जिससे लड़की बोनट पर लटक गई जिसके बाद लड़की चिल्लाती रही लेकिन कार सवार लड़के ने एक न सुनी बल्कि रफ्तार बढ़ाकर लड़की को गिराकर और कुचलकर भाग गया.. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है!
घटना में लड़की बाल बाल बच गई, लड़की को हल्की चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है!. लड़की की पहचान अनामिका और आरोपी की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है, दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं और एक दूसरे के बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बताए जा रहे हैं!.
अनामिका ने बताया कि शहनवाज ने अपना नाम यश ठाकुर बताकर मुझसे नजदीकी बनाई !
लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों का अफेयर चल रहा था और आज सुबह पार्क के पास शहनवाज कार से दूसरी लड़की को साथ लेकर आया जिसकी जानकारी होने पर अनामिका भी वहां आ गई और दोनों के बीच लड़ाई होने लगी इसी दौरान अनामिका को पता चला कि शहनवाज का नाम यश ठाकुर नहीं बल्कि शहनवाज है यह जानते ही अनामिका और नाराज होने लगती है इसी बीच शाहनवाज कर से जाने लगता है तभी अनामिका शहनवाज को जाने से रोकती है जिस पर आरोपी शहनवाज लड़की को टक्कर मार कर भाग जाता है!
पुलिस ने शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है! #Ak