यातायात अपडेट: बेली रोड/राजा बाजार फ्लाईओवर 🚨
आज बेली रोड फ्लाईओवर (सगुना मोड़ से चिड़ियाघर की ओर आने वाली लेन) पर बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात ,तृतीय) परिचारी प्रवर,ओपी प्रभारी एवं पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही ।
क्रेन/हाइड्रा के जरिए बस को हटाने का कार्य तेजी से करवाया गया।
अपील:
॰ कृपया फ्लाईओवर पर चढ़ते समय धैर्य बनाए रखें।
॰ लेन अनुशासन का पालन करें और ओवरटेक करने से बचें।
॰ ऑन-ड्यूटी यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
#patna #traffic #updatenews
Dinapur Cum Khagaul, Patna | Sep 17, 2026