बीकानेर: एक साल से फरार 2500 रुपये का इनामी बदमाश जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार
जयनारायण व्यास कॉलोनी (जेएनवीसी) थाना पुलिस ने एक वर्ष पुराने मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला 3 जुलाई 2025 का है, जब जेएनवीसी क्षेत्र में कैंपर वाहन से टक्कर मारने के बाद एक व्यक्ति के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श