अटरू: अटरू अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई चरमराई
Atru, Baran | Jul 5, 2026 अटरू अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सकों के इंतजार में मरीज रहे परेशान उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय में रविवार सुबह स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था देखने को मिली। निर्धारित समय के अनुसार ओपीडी का समय प्रातः 9 से 11 बजे तक है, लेकिन सुबह करीब 9:20 बजे तक चिकित्सकों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जिससे इलाज के मरीजों को परेशानी हुई