भदोही: औराई: चौरी में युवक की पिटाई करने और मारपीट का वीडियो वायरल करने पर तीन गिरफ्तार
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में एक युवक का हांथ पैर बंधकर उसकी पिटाई करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की पुराने झगड़े को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई और मारपीट का वीडियो वायरल किया गया था।