हसनपुर: हसनपुर के गांव बाटुपुरा के राशन डीलर पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया, किया जोरदार प्रदर्शन
तहसील क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने एकत्र होकर राशन डीलर पर राशन कम देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के बाद भी अधिकारियों द्वारा डीलर पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। अगर दो दिन में डीलर पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह जिला अधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।तहसील क्षेत्र के गांव बाटुपुरा।