हसपुरा: प्रखंड के 20 सूत्री सदस्यों ने बीडीओ व सीओ को स्थानीय थन समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा पत्र
हसपुरा प्रखंड कार्यालय व सीओ कार्यालय कक्ष में 20 सूत्री सदस्यों सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय जन समस्याओं से सबंधित बीडीओ पंकज कुमार व सीओ को पत्र सौंपा।जिसका नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना ने की।इस मौके पर एक पौधा बीडीओ को भेंट की गयी।