भितरवार: पार्वती नदी पर चल रहे निर्माण कार्यों का नगर परिषद उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नगर भितरवार में पार्वती नदी पर चल रहे निर्माण कार्यों को नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव (मन्नू )ने किया औचक निरीक्षण। नदी पर लाल पत्थर से तैयार हो रहे घाटों के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा इसे समय सीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं।