राघोपुर: जुरावनपुर थाना की पुलिस ने काला दियारा गांव से एक हत्या की आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जुरावनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काला दियारा गांव में छापेमारी कर हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित स्थानीय नवल राय बताया गया है। जुरावनपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि काला दियारा गांव में छापेमारी कर एक हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।