राघोपुर: राघोपुर थाना की पुलिस ने रामपुर श्यामचंद पंचायत से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद पंचायत में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए फरार वारंटी स्थानीय सनोज कुमार बताया गया है। इस संबंध में राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद पंचायत से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।