राघोपुर: राघोपुर थाना की पुलिस ने रामपुर श्यामचंद पंचायत से गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को किया गिरफ्तार
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद पंचायत से गांजा तस्करी के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित स्थानीय लहरी रजक के पुत्र तेतर रजक बताया गया है। राघोपुर थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि रामपुर श्यामचंद से गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।