राघोपुर: राघोपुर थाना के जगदीशपुर गांव से पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्कर जगदीशपुर निवासी स्वर्गीय मनोहर राय के पुत्र रविंद्र राय बताया गया है। राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जगदीशपुर गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।