राघोपुर: एसपी कार्तिकेय शर्मा ने राघोपुर अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, थाना अध्यक्षों को दिए आवश्यक निर्देश
वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने राघोपुर अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण कर थाना अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने राघोपुर, जुरावनपुर थाना, रुस्तमपुर ओपी, मलिकपुर व बीरपुर में बने नए पुलिस पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने सहित कई अहम निर्देश दिए।