सुजानगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, डिजिटल नवाचार पर दिया गया जोर
सुजानगढ़, 1 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर सुजानगढ़-2 व गोपालपुरा सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। महिला पर्यवेक्षक सरिता बेरवाल की अध्यक्षता में खेल आधारित शिक्षण, सामाजिक-भावनात्मक कौशल प्रशिक्षण दिया गया।